चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के गौशाला रोड पर सामाजिक वानिकी प्रमंडल ने जॉगर्स पार्क का निर्माण किया है। झारखंड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने 19 अप्रैल को फीता काटकर पार्क का लोकार्पण किया।
लोकार्पण के बाद मंत्री दीपक बिरुवा और अन्य उपस्थित अधिकारियों ने पार्क का भ्रमण किया। वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान पार्क में स्थापित शिलापट्ट का अनावरण भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश को बढ़ावा देने के लिए सभी उपस्थित लोगों ने पार्क में पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरूप सिन्हा, पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, संलग्न प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी आरपी सिंह, चाईबासा गौशाला ट्रस्ट के सदस्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सामाजिक वानिकी प्रमंडल की ओर से सभी को रोपण के लिए पौधे भी भेंट किए गए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK