विक्षिप्‍त को भाईयों ने छोड़ा अपने हाल पर, डालसा बना मददगार

झारखंड
Spread the love

  • मानसिक व शारीरिक रूप से विक्षिप्त महिला को इलाज के लिए भेजा रिनपास

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में सचिव रवि कुमार भास्कर ने कोतवाली थाना से समन्वय स्थापित कर मानसिक और शारीरिक रूप से विक्षिप्त पीड़िता पिंकी कुमारी को उचित इलाज के लिए रिनपास में भेजा।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर स्वयं पीड़िता के पैतृक आवास स्थान महावीर चौक, दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के समीप पहुंचे। पीड़िता पिंकी कुमारी के परिवारवालों से मिले। पीड़िता पिंकी कुमारी के मानसिक और शारीरिक रूप से विक्षिप्त प्राप्त होने पर पीड़िता को अविलंब डालसा लाया गया।

डालसा सचिव के निर्देश पर पीड़िता और उनके परिवार का बयान भी दर्ज किया गया। प्राथमिक तौर पर यह प्रतीत होता हैं कि भाईयों के बीच करोड़ों की संपत्ति के विवाद की वजह से पीड़िता को परिवारवालों ने अपने हाल पर छोड़ दिया है।

डालसा सचिव द्वारा मध्यस्थता कराने के बाद दोनों भाईयों में यह सहमति बनी कि दोनों मिलकर पिंकी कुमारी की देखभाल एवं इलाज करेंगे। सभी आपस में मिलकर संपत्ति के विवाद का निबटारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से करेंगे।

यह भी ज्ञात हो कि डालसा सचिव के निर्देश पर संपत्ति विवाद के निस्तारण के लिए एक प्री-लिटिगेशन केस भी दर्ज कर दिया गया है। आगे भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीड़िता को हर संभव मदद की जायेगी।

पीड़िता पिंकी कुमारी को रिनपास में उचित इलाज के लिए आज ही डालसा, रांची के समर्पित पीएलवी रेनु देवी एवं सूरज कुमार वर्मा के द्वारा ले जाया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK