सीएमपीडीआई में विश्व पर्यावरण दिवस पर दिलाई गई शपथ

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई परिसर में विश्‍व पर्यावरण दिवस ‘‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली’ थीम पर मनाया गया। समारोह का उद्घाटन संस्थान के निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) आरएन झा ने पर्यावरण झंडा फहराकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

मौके पर निदेशक ने कहा कि हमारे इको-सिस्टम में बदलाव के कारण प्रकृति ने अब दुनिया को मजबूत संकेत देना शुरू कर दिया है। अत्यधिक गर्मी, वर्षा के पैटर्न में बदलाव, बाढ़, सुखा, लगातार चक्रवात कृषि, मानव एवं सम्पत्ति पर प्रभाव डाल रहा है। अब समय आ गया है कि प्रकृति के संदेश को समझा जाए। उस अनुरूप कार्य किया जाए। पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली का यह उपयुक्त समय है। संयुक्त राष्ट्र ने इस वर्ष के लिए इस विषय को विश्व पर्यावरण दिवस के लिए चुना है।

इस अवसर पर कंपनी के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) एसके गोमास्ता, महाप्रबंधक (पर्यावरण) अभिजीत सिन्हा, महाप्रबंधक (नगर अभियंत्रण) सुजीब चटर्जी एवं महाप्रबंधक (खनन) मनोज सोनवाल ने पौधे लगाये। इस अवसर पर निदेशक गोमास्ता द्वारा कोल इंडिया अध्यक्ष द्वारा जारी पर्यावरण संदेश पढ़कर सुनाया गया।