धनबाद। रोटी बैंक यूथ क्लब महुदा एवं अखिल भारतीय मानवाधिकार संघ की ओर से शनिवार को बिरहोर समुदाय के परिवारों के बीच भोजन का वितरण किया गया। क्लब के सदस्यों ने समुदाय के सभी लोगों को भर पेट भोजन कराया। पूरे महुदा क्षेत्र में लगभग 300 लोगों को भोजन कराया।
इस बीच मौके पर भाजपा महुदा मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह अपने कार्यकर्ता के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन लोगों के बीच पका भोजन परोसा। वहां पानी की दिक्कत को देखते हुए बहुत जल्द नलकूप लगवाने का आश्वासन दिया। मौके पर सूरज कुमार, हीरालाल हरी, रामा हरी, देवेंद्र नाथ राय, विशाल अग्रवाल, अविनाश पाठक आदि लोग मौजूद थे।