मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर महिला मोर्चा ने बांटे मास्क, सेनिटाइजर और खाद्य सामग्री

झारखंड
Spread the love

धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में केंद्र सरकार के 7 साल पूरे होने पर जिले की जियलगोड़ा पंचायत के झारखंड कॉलोनी में महिला मोर्चा ने मास्क, सेनिटाइजर एवं बच्चों में खाने पीने की वस्तुएं बांटी। इस कार्यक्रम में पार्टी की ग्रामीण महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जया कुमार ने गांव वालों को वैक्सीन लेने के लिए जागरूक किया।

पंचायत के मुखिया सुभाष गिरी भैया ने भी बताया कि वैक्सीन कैसे और कहां लिया जाए। इस कार्यक्रम में गोविंदपुर पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष अजय कुमार गिरि एवं जियालगढ़ा की मंडल अध्यक्ष (महिला मोर्चा) श्रीमती सुशीला देवी एवं अन्य की उपस्थिति रहीं।

इस गांव में भी भाजपा महिला मोर्चा की ग्रामीण जिला महामंत्री नीतू शंकर शिक्षा का प्रचार प्रसार पिछले 10 वर्षों से कर रही है। मौके पर डॉ ए शंकर ने ग्रामीणों की ऑक्सीजन, टेंपरेचर, ब्लड प्रेशर की जांच की। कार्यक्रम मे श्रीमती सुशीला देवी, अनीता देवी, मालती देवी, सिंधु देवी, महादेव उपस्थित थे। कार्यक्रम नीतू शंकर और जया कुमार के नेतृत्व में हुआ।