सेवा भारती की प्रेरणा से 80 लोगों ने ली वैक्‍सीन

झारखंड
Spread the love

रांची। सेवा भारती, झारखंड के प्रांतीय कार्यालय, रांची के बिरसा चौक स्थित सेवा निकेतन परिसर में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 4 जून को संपन्न हुआ। मौके पर आसपास के मोहल्ला व स्लम एरिया के 18 से 44 आयु वर्ग के युवक-युवती, महिला-पुरुषों सहित 80 लोगों का टीकाकरण हुआ। सेवा भारती, रांची महानगर के सचिव श्याम टोरका की उपस्थिति में सरकारी गाइडलाइन के अनुसार टीकाकरण कराया गया।

इस अवसर पर सेवा भारती के प्रांतीय सचिव ऋषि पाण्डेय ने टीकाकरण अभियान के नर्स, कर्मचारी व पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। उन्होंने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सेवा भारती की विशेष भूमिका बताते हुए कहा कि शहर की स्लम एरिया से लेकर सूदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने का कार्य चल रहा है।

स्थानीय सेवा भारती के कार्यकर्ता सभी जगह संपर्क कर रहे हैं। प्रेरि‍त कर लोगों का पंजीयन कराकर वैक्सीनेशन केंद्र पर टीका दिलवा रहे हैं। अब तक संस्था की प्रेरणा से 500 से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया जा चुका है।