मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा के सदस्‍यों ने लगाये 1100 पौधे

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा रांची की ‘पर्यावरण बचाओ पौधा लगाओ’ कार्यक्रम का आगाज प्रांत संयोजिका स्वच्छता एवं पर्यावरण श्रीमती विनीता सिंघानिया ने किया। मंच की पहल पर हर सदस्यों ने 8 से 10 पौधे अपने घरों में लगाये। इस अवसर पर समर्पण शाखा के सदस्‍यों ने 1100 पौधे लगये गये।

मंच की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने कहा कि यह इतना आसान भी नहीं था, पर एकता में ताकत होती है। यह पौधे उसी जगह लगाये गये हैं, जहां उसकी सही तरह से देखभाल हो। वह एक बड़ा वृक्ष का रूप ले और लोगों को इसका लाभ मिल सके।

संस्थापक अध्यक्ष सुमिता लाठ ने कहा कि पौधे इस धरती पर मां अन्नपूर्णा का स्वरूप है। वृक्ष इस धरती पर सबसे ज्यादा जीवित रहने वाला जीव है। मगर हर साल 10 अरब से ज्यादा पेड़ काटे जा रहे हैं। आज अगर यह पेड़ रहते हैं तो हमें इस कोरोना महामारी के समय ऑक्सीजन के लिए कृतिम प्लांट नहीं लगाने पड़ते।

मंच की मीडिया प्रभारी पूजा सरावगी ने बताया कि जल, जंगल, जमीन, जानवर और जन के बीच का रिश्ता और संतुलन बिगड़ जाता है, तो हम इसको पर्यावरण संकट मान सकते हैं। इससे ना केवल प्रकृति बल्कि मानव जीवन, समाज, अर्थव्यवस्था और यहां तक की हमारे मनोविज्ञान पर भी असर पड़ता है।

इस कार्यक्रम की संयोजिका राधा ड्रोलिया थीं। इसे सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष किरण खेतान, सचिव श्वेता भाला, कोषाध्यक्ष विनीता सिंघानिया, अनीता सोमानी, रितु पोद्दार, रंजू मालपानी, सरिता बथवाल का योगदान रहा।