लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने की महिला सशक्तिकरण की पहल

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने रांची के एचईसी स्थित शालीमार बाजार में दो सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ 11 जून को किया। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया जाएगा।

क्‍लब की अध्‍यक्ष अनुपमा लोचन ने बताया कि महिला सशक्तिकरण एक पहल है। इसका उद्देश्‍य महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाना है। यहां महिलाओं को सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे वे रोजगार उपार्जन कर अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगी।

दोनों केंद्रों का उद्घाटन शुक्रवार की सुबह मुख्य अतिथि जिलापाल राजेश गुप्ता पवन द्वारा किया गया। मौके पर एरिया लीडर राजीव लोचन, अध्यक्ष अनुपमा लोचन, अमित कुमार, नीरज साहा, रामकृष्ण, नीलम चौधरी सहित समिति की लाभुक महिलाएं उपस्थित थे।