Good News : भारत में 58 दिनों में कोरोना का सबसे कम मामला दर्ज

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। कोरोना के प्रकोप के बीच एक अच्‍छी खबर आई हे। भारत में 58 दिनों के दौरान सबसे कम नये मामले आये हैं। लगातार 23 दिनों से दैनिक नए मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक दर्ज की जा रही है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में 1.20 लाख दैनिक नए मामले दर्ज हुए हैं। ये बीते 58 दिनों में सबसे कम हैं। निरंतर गिरावट के रुझान के साथ भारत के सक्रिय मामले और कम होकर 15,55,248 पर आ गए। यह लगातार 9 दिनों से 2 लाख से कम हैं।

पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 80,745 की कमी आई है।

अभी तक देश भर में कोविड संक्रमण से 2.67 करोड़ से अधिक व्यक्ति रिकवर हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,97,894 रोगी स्वस्थ हुए हैं। पिछले लगातार 23 दिनों से दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही है। राष्ट्रीय रिकवरी दर में निरंतर स्थिर वृद्धि है। आज यह 93.38 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 6.89 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर और गिर कर 5.78 प्रतिशत तक आई। लगातार 12 दिनों से यह 10 प्रतिशत से कम है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अभी तक 36.1 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 22.78 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं। टीकाकरण का काम तेजी से चल रहा है।