आज से कई राज्यों में बदलेगा मौसम, होगी भारी बारिश, गि‍रेगी बिजली

देश नई दिल्ली मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारत के कई राज्‍यों में 5 जून से मौसम बदलने वाला है। कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी। कहीं तेज हवाएं चलेगी। कई स्‍थानों पर वज्रपात (बिजली) गिरने की आशंका भी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने यह जानकारी दी है। हवा के रूख के कारण इसमें बदलाव हो सकता है।

05 जून

मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल, केरल और माहे क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक,तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल, केरल और माहे में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र और केरल तट से कुछ दूर दक्षिण पूर्व अरब सागर में तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

06 जून

मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात , तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।

दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर में तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

07 जून

उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।

दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर में तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

08 जून

छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात , तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल, केरल और माहे में बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।

दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर में तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।