मशहूर कन्नड़ एक्टर संचारी विजय का सड़क दुर्घटना से निधन

मनोरंजन
Spread the love

बंगलूरु। कन्नड़ सिनेमा के मशहुर एक्टर संचारी विजय का सड़क दुर्घटना के कारण निधन हो गया है। वह इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें बंगलूरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ उन्होंने आखिरी सांस ली। इस हादसे में उनके दिमाग में गंभीर चोट आई थी, ब्रेन सर्जरी करने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

निधन के बाद उनके परिवार वालों ने अंग दान करने का फैसला किया। उनके परिवार वालों ने कहा, विजय समाज की सेवा करने में यकीन रखते हैं, जिसे हम अंगदान कर पूरा कर रहे हैं। इससे पहले अस्पताल के डॉक्टर ने संचारी विजय की सेहत को लेकर कहा था कि उनका इलाज पूरे लाइफ सपोर्ट के साथ न्यूरो आईसीयू में किया जा रहा है। न्यूरोलॉजिकल रूप से वह बेहोश है और ब्रेन फेलियर का लक्षण दिख रहे हैं। संचारी विजय के निधन पर कई सितारों ने शोक व्यक्त किया है। संचारी फिल्मों में अपने खास और अलग अभिनय करने के लिए जाने जाते थे।