आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

24 मई, 2021

?  मेष :- बेरोजगारी का दिन बीत गया है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट-रोग व चोरी-विवाद से बचें। यात्रा लंबी तथा मनोरंजक रह सकती है।

?  वृष :-  मानसिक उलझन बनी रहेगी। असमंजस की स्थिति बनेगी। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को नहीं बताएं। प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। जल्दबाजी से चोट लग सकती है।

?? मिथुन :- माता का ध्यान रखें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद नहीं करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। बहस से बचे।

?  कर्क :- धन का आगमन होगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने तथा यात्रा पर जाने का मन बनेगा। आय बनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगा।

?  सिंह :- पराक्रम में वृद्धि होगी। इसका लाभ मिलेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। सुख के साधन जुटेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी, पर यात्रा टालें। मित्रों का साथ मिलेगा।

??‍♀️  कन्या :- आय होगी और संतुष्टि भी होगी। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। व्यय होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। फल का दान करें।

⚖  तुला :- कोई कार्य सोच विचार कर ही करें। कही बाहर की यात्रा बन सकती है।  सृजनशीलता का विकास होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

?  वृश्चिक :- खर्च होगा, पर उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में नहीं आएं। 

?  धनु :- आय के लिए दिन अच्छा है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शत्रुभय रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी।

? मकर :- समय अनुकूल है। पिता का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है।

? कुंभ :- भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा। यश बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। आलस त्यागें।

?  मीन :- विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश होगा। आय होगी। जोखिम नहीं उठाएं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही नहीं करें। संकटा स्तुति का पाठ करें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

अपील : सरकार के निर्देश का पालन करें। सुरक्षित और सेहतमंद रहें।