आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

23 मार्च, 2021

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन बहुत व्यस्त रहेगा ǀ सेहत काफी हद तक अच्छी रहेगी। माहौल में ही रोमांस बिखरा हुआ है। आप बहुत सारे मनोरंजक और मजेदार आदमियों के संपर्क में आयेंगे। इनमें से किसी एक के साथ मुलाकात सार्थक साबित हो सकती है। उन परियोजनाओं पर एक की अच्छी शुरुआत करें, जिनको लंबे समय से आपने ठंडे बस्ते में डाल दिया था। मन अनैतिक कार्यो में भटक सकता है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग करें  ǀइससे आपको खुशी और सौभाग्य दोनों मिलेंगे। किस्मत पूरी तरह आपके साथ है I दोस्तों और ऑफिस में खूब प्रशंसा मिलेगी। समय से और सही खाना खाएं। आपकी वित्तीय स्थिति में लगातार वृद्धि दिख रही है। सहयोगी भी आपको सहयोग करेंगे। मन बहलाने के लिये अनैतिक कर्म भी कर सकते है।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

धन लाभ की कामना संध्या के समय पूर्ण हो जायेगी। आशा से कुछ कम ही। नौकरी पेशा जातक आवश्यक कार्य से लंबे अवकाश का मन बना सकते है। पारिवारिक वातावरण मध्यम रहेगा। अविवाहितों के लिए रिश्ते आएंगे। आज का दिन विपणन के लिए बहुत ही कारगर साबित हो सकता है, जो कि‍ आपके व्यवसाय को आगे की और ले जा सकता है।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कोई ऐसी सूचना मिलेगी, जिससे आपको अपने पार्टनर के बारे में जानने में मदद मिलेगी। इससे आपका संबंध बेहतर होगा। अपने कैरियर की एक बड़ी सफलता के कगार पर खड़े है। सामाजिक क्षेत्र से आय के नवीन साधन बनेंगे। उच्चवर्ग के लोगों से लाभदायक जान-पहचान होगी। आपके व्यवहार में परिवर्तन आने से लोग आश्चर्य करेंगे।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

समाज से लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान भी दिलाएगा। कारोबारी लोग रुके हुए कार्य सहायता मिलने से पूर्ण कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धा भी कम रहने से लाभ के आसार बढ़ेंगे। लेन-देन के व्यवहारों से भी निश्चित समय पर धन लाभ हो सकेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। सुख के साधनों की वृद्धि पर खर्च करेंगे। किसी मांगलिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थिति देंगे।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दिन लाभदायक रहेगा। अकारण क्रोध से बचे। पुराने परिश्रम का लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। व्यवहारिकता से बनाये संबंधों से निकट भविष्य में लाभ की उम्‍मीद बनेगी। व्यवसाय से भी मध्याह्न तक प्रचुर मात्रा में लाभ अर्जित कर पाएंगे। घरेलु कार्यो में व्यस्तता रहेगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन बाधारहित गुजरेगा ǀ यात्रा कर सकते हैं। सार्वजनिक परिवहन से देर हो सकती है। सेहत बहुत अच्छी रहने वाली है। अथलीटों और अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है। अच्छी खासी सफलता मिलने की संभावना है। संध्या से स्थिति और सुधरने लगेगी। रुके कार्य में गति आने पर लाभ की अधिक संभावना भी बनेगी। 

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन शारीरिक रूप से प्रतिकूल रहेगा। एक बोनस या एक लंबे समय से वेतन वृद्धि की चाह थी वो पूरी हो सकती है। हाथ पैरों में भी शिथिलता रहेगी, जिससे दैनिक कार्य कुछ प्रभावित रहेंगे। पारिवारिक वातावरण अधिक भावुक रहेगा। घर के सदस्य आपसी परेशानी को समझेंगे। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। आराम और नींद में कमी नहीं आने दें। ठंड से बचाव करें।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा। वैचारिक निखार आएगा। परिजनों से संबंध मधुर रहेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्योदय कारक समय रहेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

काम में आत्मविश्वास की झलक दिखेगी ǀ कुछ समय पहले तक बहुत मुश्किल दिखने वाली बाधाएं आज आसानी से पार हो जाएंगी ǀ दिन किसी मुश्किल परियोजना पर काम करने के लिए भी उपयुक्त है ǀ महिलाओं में आत्मबल अधिक रहेगा, लेकिन ईर्ष्या के कारण कार्य में गड़बड़ करेंगी। आपको अपने किसी करीबी की अच्छी सेहत की खबर मिलेगी ǀ

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

स्वयं को अन्य लोगो से श्रेष्ठ आंकेंगे। मनमाना व्यवहार करने से बचें। सेहत ठीक रहेगी। धन संबंधित लेन-देन में स्पष्टता रखें। जिम्मेदारियों के साथ साथ स्वतंत्रता का भी आनंद लेंगे ǀ आकस्मिक यात्रा हो सकती है। जोड़तोड़ की नीति से धन लाभ होगा। नौकरी और कैरियर के लिए अधिक से अधिक समय समर्पित करने के कारण अपने प्यार और अपने साथी की अनदेखी कर सकते है ।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

रोमांस में अपनी कल्पना का प्रयोग करेंगे तो बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। हालांकि कल्पना को रोमांस तक सीमित रखें। नया संबंध बना सकते हैं। कोई खास आपको काफी प्यार करेगा। अपने आप को शांत बनाए रखे। धन लाभ की उम्मीद नहीं होने पर भी अचानक होने से आश्चर्यचकित होंगे। घर अथवा रिश्तेदारी में पूजा पाठ के आयोजन में भाग ले सकते है। महिलायें जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से परेशान हो सकती है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)