Jharkhand : सावधान रहें, इन जिलों में पड़ेगा तूफान का अधिक असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। चक्रवाती तूफान ‘यास’ का असर बुधवार से ही झारखंड में दिखने लगा है। राजधानी रांची सहित राज्‍य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। तेज हवा चल रही है। इसका असर आज भी राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। कुछ जगहों पर ठनका गिरने की आशंका भी है। इसे लेकर मौसम केंद्र ने रेड अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मद्देनजर लोग सतर्क और सावधान रहें।

इन जिलों में पड़ेगा अधिक असर

पलामू और गढ़वा जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बर्षा होने की संभावना है।

गुमला, लोहरदगा,चतरा, रामगढ़, लातेहार, खूंटी, रांची जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

बोकारो और हजारीबाग जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कहीं-कहीं तेज गति से हवा चलेगी। इसकी गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। राज्‍य के शेष हिस्‍सों में 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी।