Jharkhand : मौसम केंद्र ने जारी की तात्कालिक चेतावनी, जानें क्या होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। मौसम केंद्र, रांची ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। उसने कहा है कि आने वाले दो से तीन घंटों में आज कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र की चेतावनी के मद्देनजर लोग सावधान और सतर्क रहें।

केंद्र के मुताबिक इसका असर झारखंड के चतरा, हजारीबाग, लातेहार, देवघर, बोकारो, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रांची जिले के कुछ भागों में पड़ सकता है। इसके मद्देनजर लोगों को सावधान और सतर्क किया है।

केंद्र ने सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।