रांची में कोविड-19 प्रोटोकोल का उल्लंघन करने पर पांच दुकानें सील

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की सख्ती बढ़ती जा रही है। इस क्रम में रांची सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती समीरा और एसपी सिटी सौरभ ने मंगलवार को औचक निरीक्षण कर 5 दुकानों को सील किया। कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के कारण इन दुकानों को सील किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा लगातार कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन के लिए औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा। जगह-जगह चौक चौराहों बाजार हाट में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी यों के द्वारा भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये दुकानें की गई सील

1. M Bazar

2. Firayalal

3. V2 Mall

4. Jaljoga

5. Blush