झारखंड में लगातार बढ़ रहा कोरोना से मौत का आंकड़ा, जानें विस्‍तार से

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में बुधवार को कोरोना से मरने वालों की संख्‍या में और वृद्धि दर्ज की गई। इस दिन पूरे राज्‍य में 149 लोगों की मौत हुई। मंगलवार को 131 संक्रमितों की मौत हुई थी। सबसे अधिक 46 लोगों की मौत राजधानी रांची में हुई। इसी तरह पूर्वी सिंहभूम में 23 और कोडरमा में 11 लोगों की मौत हुई।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को 8075 नये संक्रमित मरीज मिले। राजधानी रांची में 1771 मरीज मिले। नए मामले मिलने के साथ ही झारखंड में 221489 पॉजिटिव मामले हो गये हैं। वर्तमान में 54816 सक्रिय मामले हैं। इलाज के बाद 164278 मरीज ठीक हो गये हैं। अब तक 2395 लोगों की मौत हो चुकी है।

देखें विस्‍तार से