शिविर में 917 शिक्षकों की सेवा सत्यापन और वार्षिक वेतन वृद्धि का हुआ काम

झारखंड
Spread the love

रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों की सेवा सत्यापन एवं वार्षिक वेतन वृद्धि कैंप शिविर का आयोजन बीआरसी रांची में 12 जुलाई को हुआ। इसमें लगभग 917 शिक्षकों का कार्यों का निष्पादन किया गया। रांची एक और दो में 337, कांके में 188, नामकुम में 119, अनगड़ा में 193 और ओरमांझी में 80 शिक्षकों का कार्य निपटाया गया।

मुख्य अतिथि रांची जिला शिक्षा अधीक्षक कमला सिंह ने उपस्थित शिक्षको से रू-ब-रू हुए। उन्‍होंने कहा कि‍ इस तरह का आयोजन कर शिक्षक समस्याओं का निदान करने के लिए हम कृत संकल्पि‍त हैं। आने वाले दिनों भी भी शिक्षकों की समस्याओं के लिए ऐसे शिविर आयोजि‍त किए जाएंगे। उन्होंने शिक्षको से सीमित संसाधन में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए तत्पर रहने की अपील की।

कैंप में क्षेत्र बेड़ो शिक्षा पदाधिकारी सह विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनंदा, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र चौबे ने विचार रखें। स्वागत अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र चौबे और मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने किया।

कार्यक्रम में कांके प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, डॉ यासमीन जहां, सबिता मिंज, शकुंतला कुमारी, संजय कुमार, सजेश कुमार लाल, प्रदीप कुमार गुप्ता, श्याम कुमार, भारद्वाज मिश्रा, भूपेश प्रसाद श्रीवास्तव, विजय रंजीत शंकर ने विशेष योगदान दिया। धन्यवाद क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, रांची मनोरंजन पांडे और मंच संचालन मुकेश कुमार ने किया।

कैंप के आयोजन में रांची प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश चंद्र दास का विशेष योगदान रहा l शिवनाथ टोप्पो, सुमंत लाल, रिजवान अहमद, महमूद आलम, मनीष कुमार, अमित, नीलम नगेसिया, सिलमा तिवारी, शांति एक्का, सरोज लकड़ा, कुमकुम, शबनम आइंद आदि लोग उपस्थित थे।