दुखदः छोटानागपुर महाराजा स्वर्गीय चिंतामणि शरण नाथ शाहदेव की पुत्री तृप्ति की कोरोना से मौत

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड समेत राजधानी रांची में कोरोना का कहर जारी है। इसने चहुंओर हाहाकार मचा दिया है। छोटानागपुर महाराजा स्व. चिंतामणि शरण नाथ शाहदेव की तीसरी पुत्री व पूर्व विधायक स्व. युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की बहन तृप्ति मंजरी देवी की बुधवार को कोरोना से मौत हो गयी।

उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था। खबर लिखे जाने तक परिजन मेदांता हॉस्पिटल में ही थे। डिस्चार्ज कराने की कार्रवाई चल रही थी। इधर जिसने भी यह खबर सुनी उनकी आंखें भर आयीं। लोगों का यही कहना था कि गरीबों की मसीहा तृप्ति नहीं रहीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।