अहमदाबाद-धनबाद सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन वाया रांची चलेगी

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए अहमदाबाद-धनबाद पूर्णत: आरक्षित वन वे सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन वाया रांची का परिचालन होगा। इस ट्रेन में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 3 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 17 कोच सहित 22 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09419 अहमदाबाद-धनबाद पूर्णत: आरक्षित वन वे (केवल एक तरफ से) सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन 2 मई, 2021 को अहमदाबाद से चलेगी।

अहमदाबाद से ट्रेन 10:00 बजे प्रस्‍थान करेगी। सूरत आगमन 13:40 बजे प्रस्थान 13:50 बजे, भुसावल आगमन 19:20 बजे प्रस्थान 19:30 बजे, नागपुर आगमन 2:05 बजे प्रस्थान 2:10 बजे, बिलासपुर आगमन 8:45 बजे प्रस्थान 9:00 बजे, राउरकेला आगमन 13:55 बजे प्रस्थान 14:00 बजे, रांची आगमन 17:35 बजे प्रस्थान 17:40 बजे (3 मई, 21), बोकारो स्टील सिटी आगमन 20:10 बजे प्रस्थान 20:15 बजे एवं धनबाद आगमन 22:15 बजे होगा।