Jharkhand : जमशेदपुर में हुई 34 मिमी बारिश, आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्‍न जिलों में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आकाश में बादल छा गये। रांची, जमशेदपुर सहित राज्‍य के लगभग सभी जिलों में बारिश हुई। कहीं हल्‍की तो कहीं जमकर बारिश हुई। आने वाले छह दिनों तक राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में हल्‍की से माध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में तेज गति से हवा भी चल सकती है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने दी है।

केंद्र के मुताबिक जमशेदपुर में 8.30 बजे तक 34 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। केंद्र के अनुसार 1 से 4 मई तक राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती हे। कुछ जगहों पर गर्जन के साथ तेज गति से हवा चल सकती है। पहले तीन दिनों तक इसकी गति 40 स 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। 4 मई को 30 से 40 किलोमीटर प्र‍ति घंटा की गति से हवा चल सकती है।

केंद्र के मुताबिक 5 और 6 मई को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के अलर्ट के मुताबिक लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।