झारखंड में विधायक के रिश्‍तेदार की गोली मारकर हत्‍या

अपराध झारखंड
Spread the love

गुमला। झारखंड में विधायक के रिश्‍तेदार की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। खेत से घर जाने के क्रम में अपराधियों ने उन्‍हें गोली मारी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

झारखंड के गुमला जिले के बसिया में तोरपा विधायक कोचे मुंडा के साले संतोष मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि सुबह खेत से अपने घर जा रहा थे। उसी वक्त अज्ञात अपराधियों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। उन्‍हें पांच गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।