रिटायरमेंट उम्र 65 साल करने की मांग की झारखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ ने

झारखंड
Spread the love

रांची। नवगठित झारखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ ने रिटायरमेंट उम्र बढ़ाकर 65 साल करने की मांग की है। संघ का शिष्टमंडल अध्यक्ष डॉ समसोन संजय टोप्पो एवं महामंत्री डॉ शिवानंद काशी के नेतृत्व में विभागीय मंत्री बादल पत्रलेख से 5 जुलाई को मिला। मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

संघ की बहुप्रतीक्षित मांग पशु चिकित्सा सेवा के पदों के पुनर्गठन के बारे में भी ज्ञापन सौंपा। चर्चा की। चर्चा में पशुपालन निदेशक शशि प्रकाश झा भी उपस्थित थे। इस दौरान प्रमुख रूप से 7 बिंदुओं पर वार्ता हुई। मंत्री द्वारा संघ की मांगों पर यथाशीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। पुनर्गठन प्रस्ताव को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश संघ के पदधारियों को दिया।

संघ के मुताबिक मंत्री से हुई वार्ता सकारात्मक रही। झारखंड निर्माण के बाद कई विभागों का पुनर्गठन हो चुका है। हालांकि पशुधन संपन्न इस राज्य में पशुपालन सेवा बदहाली के दौर से गुजर रहा है, जिसे पुनर्गठन के माध्यम से सुदृढ़ किया जा सकता हैं ।

इन मांगों को उठाया गया

1. विभागीय पदों की पुनर्संरचना एवं पुनर्गठन और रेगुलर प्रमोशन

2. पशु चिकित्सकों के लंबित एमएसीपी सूची को शीघ्रता से अधिसूचित करना

3. कैडर की विभिन्न समस्या जैसे गैर व्यवसायिक भत्ता

4. सेवानिवृत्ति उम्र सीमा 65 वर्ष करना

5. झारखंड पशु चिकित्सा परिषद का गठन एवं चुनाव

6. राज्य में पशुपालन विभाग के सभी संस्थानों में मानव संसाधन की कमी को दूर करना

7. पशु चिकित्सा को अनिवार्य सेवा घोषित करने