सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चला छापेमारी अभियान

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। सिंगल यूज प्लास्टिक की जांच के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। दुकानदारों को सरकार के नियमों की जानकारी दी गई। इसका पालन करने के लिए प्रोत्‍साहित किया गया।

नगर परिषद के नगर प्रबंधक अनिल उरांव के नेतृत्व में शहर के विभिन्न बाजार हाटों में प्लास्टिक छापेमारी की गई। दुकानदारों को बताया गया कि क्रेताओं को भी प्लास्टिक थैली में सामग्री बिल्कुल नहीं दें। उन्हें कपड़े, जूट का थैला लाने को कहें।

नगर प्रबंधन ने कहा कि अगर प्लास्टिक किसी के द्वारा भी उपयोग किया जाता है, तो उनपर जुर्माना लगाने के साथ कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान में कनीय अभियंता सुशील मिंज, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार, विक्रम यादव, अमीन धर्मेंद्र सिंह, सहायक बीरेंद्र भगत भी शामिल थे।