पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा गया, चालक सहित दो गिरफ्तार

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले के कुडू बस स्टैंड के समीप से पुलिस ने 30 पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा। ट्रक में काडा और भैंसा लदे थे। गुप्‍त सूचना के आधार पर पुलिस ने ये कार्रवाई की। वाहन जब्‍त कर लिया गया। कई लोगों को जेल भेज दि‍या गया।

मिली जानकारी के अनुसार एसपी प्रियंका मीना को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा की ओर से कुडू के रास्ते भारी संख्या में पशु तश्करी के लिए ले जाया जा रहा है। इसपर कुडू थाना पुलिस ने मंगलवार को कुडू बस स्टैंड के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों को जब्त कर लिया। वाहन में सवार चालक सहित 2 व्यक्तियों गुलफाम अली और महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों उत्‍तर प्रदेश के रामपुर जिले के शहजाद नगर के साकिन डुंडई के रहने वाले हैं। दोनों को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने जब्त किए वाहन में लदे पशुओं को कुडू प्रखंड के पशुपालन पदाधिकारी को सौंपा। इसके बाद से ग्रामीणों के जिम्मे सौंपा गया। थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि जांच के बाद गिरफ्तार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।