सेंट्रल अंजुमन कमेटी का चुनाव 14 मार्च को, शुरू हुआ सदस्यता अभियान

झारखंड
Spread the love

रांची। सेंट्रल अंजुमन कमेटी कांके का चुनाव को लेकर अशफाक खान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से अंजुमन कमेटी का चुनाव 14 मार्च को कराने पर सहमति बनी। अशफाक खान ने बताया कि चुनाव को लेकर 23 जनवरी को अधिसूचना जारी कर 21 फरवरी को चुनाव कराने की तैयारी थी। सदर और सेक्रेटरी का बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराए जाऐंगे।

श्री खान ने बताया कि सदर, नायब सदर, सेक्रेटरी, नायब सेके्रटरी व खजांची पद के लिए चुनाव होना है। प्रत्याशि‍यों को नामांकन प्रपत्र के लिए 15 से 31 फरवरी तक मदरसा फैजुल उलूम चुड़ी टोला से बिक्री की जाएगी। सदर व सेक्रेटरी पद के लिए नामांकन शुल्क पांच हजार एक रुपए है। नायब सदर व नायब सेके्रटरी पद के लिए नामांकन शुल्क पांच सौ रुपए रखा गया है।

नामांकन 21 से 13 फरवरी तक होगा। 25 फरवरी को प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 27 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। एक मार्च को चुनाव चिन्ह आवंटित किये जाऐंगे। चुनाव में पारदर्शिता लाने के लिए 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें समसुल हक, जिप सदस्य मोजिबुल अंसारी, हाजी अलाउद्दीन अंसारी, अकबर अली, सलामत अन्सारी, सउद अंसारी व लाल मोहम्मद शामिल हैं।

अंजुमन कमेटी का सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जो 25 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए अईनुल हक अंसारी, सउद अंसारी, मोजिबुल अंसारी, मास्टर रसीद पतराटोली, मुस्तफा अन्सारी केदल को प्रभारी बनाया गया है। बैठक में लाल मोहम्मद, मोजिबुल अंसारी, हाजी अकबर अंसारी, सऊद अंसारी, सलामत अंसारी, अब्दुल रशीद अंसारी शामिल हुए। यह जानकारी चुनाव प्रभारी अशफाक खान ने दी।