गोमिया में गणेश महोत्सव पर निकाली गई कलश यात्रा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

गोमिया (बोकारो)। गणेश पूजा उत्सव को लेकर शुक्रवार को 101 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इसमें गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, आजसू नेता बबलू तिवारी, विपिन कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल हुए। कलश यात्रा गोमिया दुर्गा मोड़ से निकालकर गोमिया चौक थाना चौक होते हुए गोमिया बस्ती से गगनभेदी जयकारों के साथ गोमिया स्थित भगत अहरा पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर पुनः कोठीटाड़ होते हुए पूजा स्थल पर पहुंची।

इस दौरान यात्रा में गोमिया के सैकड़ों लोग महिला पुरुष शामिल होकर गणपति बाबा मोरिया, जय गणेश जय गणेश देवा के जयकारे लगा रहे थे। मौके पर विधायक ने कहा कि भगवान गणेश सुख समृद्धि और मंगल मूर्ति हैं। उनकी पूजा से लोगों को जहां धनधान्य की पूर्ति होती है, वही रोग, क्लेश, द्वेष से लोगों को छुटकारा मिलता है। इस तरह के भक्तिमय माहौल से क्षेत्र में शांति और समृद्धि बढ़ती हैं।

मौके पर पूजा कमेटी के सदस्य बसंत जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, किशोर बर्मन, सत्यम जायसवाल, प्रभु स्वर्णकार, विजय शाह, सूरज साहू, विवेक शाह, जानकी शाह, रविंद्र साहू, सूरज मोबाइल, सचिन यादव, सुनील यादव, हर्ष जायसवाल, पवन राज, रजत कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार सहित अन्‍य मौजूद थे।