बर्ड ट्रस्‍ट ने शिक्षित और साक्षर विषय पर सभा का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। बर्ड ट्रस्ट की ओर से रांची के स्लम एरिया थेथर कोचा में सभा का आयोजन किया गया। सभा में वहां रहने वालों के बीच शिक्षित और साक्षर होने में अंतर और जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। चर्चा में सभी लोगों ने विषय के महत्व को समझा।

बर्ड ट्रस्ट के सदस्य नईम अख्तर ने बताया कि समाज में आर्थिक रूप से कमजोर निचले तबके के लोग अपने बच्चों को नहीं पढ़ा सकते हैं। सही मार्गदर्शन नहीं दे सकते हैं। इस कारण इन बच्चों का मनोबल बहुत कमजोर होता है। कई जगहों पर इनको बाल मजदूरी भी करनी पड़ती हैं।

अ‍ख्‍तर ने कहा कि इनके अभिभावकों का सारा समय सिर्फ दो वक़्त की रोटी कमाने मे निकल जाता है, ताकि अपना परिवार चला सके। इस तबके के लोगों की शिक्षा का स्तर बढ़ाने की बहुत जरूरत है। तभी आर्थिक रूप से कमजोर युवा और बच्चे अपने लिए सही मार्गदर्शन पाकर अनुकूल राह चुन सकेंगे। पूरे आत्मविश्वास के साथ समाज के मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे।

मौके पर बर्ड ट्रस्ट के कुमार, अरविंद कुमार, आशीष प्रसाद, प्रताप परिदा समेत आंगनबाड़ी सहायिका, सेविका आदि मौजूद थे।