सोलर लैंप से रौशन हो रही महिलाओं की जिंदगी

झारखंड
Spread the love

  • शत प्रतिशत सोलर लैंप की हुई बिक्री
  • एक सोलर लैंप की कीमत 160 रुपये

रांची। इस सोलर लैंप से स्‍वयं सहायता समूह के महिलाओं की जिंदगी रौशन हो रही है। रांची के समाहरणालय परिसर ब्लॉक ए में शुक्रवार को रौशनी सोलर लैंप का सेल लगाया गया। सोलर लैंप की खरीदारी में लोगों का खासा उत्साह देखने को मिला। अच्छी तादात में लोग सोलर लैंप की खरीदारी करने पहुंचे। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलने वाले सेल में समय से पहले ही सारे सोलर लैंप की बिक्री हो गयी।

शत प्रतिशत सोलर लैंप की हुई बिक्री

सेल में शत प्रतिशत सोलर लैंप की बिक्री हुई। करीब दो ही घंटे में सारे सोलर लैंप की बिक्री हो गयी। लैंप की खरीदारी में लोगों का उत्साह देखकर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं काफी खुश नजर आयीं।

सप्‍ताह में दो दि‍न लगाया जाएगा सेल

एक सोलर लैंप की कीमत 160 रुपये रखी गयी है। सेल हर बुधवार और शुक्रवार समाहरणालय ब्लॉक ए में लगाया जायेगा। रांची की रोशनी परियोजना जिला प्रशासन की स्थायी प्रकाश व्यवस्था के समाधान के लिए शुरू की गयी पहल है।