जमशेदपुर। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) द्वारा बहुप्रतीक्षित टाटा स्टील स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैम्पियनशिप-2025 के पांचवें संस्करण 24 जनवरी से शुरू होगा। यह 27 जनवरी तक जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थित टीएसएएफ स्पोर्ट क्लाइम्बिंग अकादमी चलेगा। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में 5 देशों के 270 प्रतिभाशाली एथलीट अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन करेंगे।
टाटा स्टील स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैम्पियनशिप (टीएसएससीसी) 2025 के लिए एक पूर्व प्रतियोगिता चरण में 500 एथलीटों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 88 एथलीटों का चयन टीएसएएफ इको सिस्टम से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में किया गया है। टाटा स्टील स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैम्पियनशिप (टीएसएससीसी) की शुरुआत 2019 में हुई थी और यह अब भारत की सबसे बड़ी स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैम्पियनशिप बन चुकी है। यह नए और अनुभवी क्लाइम्बर्स दोनों को अपनी क्षमता, समर्पण और खेल के प्रति जुनून दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है।
टीएसएएफ ने 2019, 2022, 2023 और 2024 में टाटा स्टील स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैम्पियनशिप के चार सफल संस्करण आयोजित किए। इसके अलावा, 2022 और 2023 में आईएफएससी एशियन किड्स स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैम्पियनशिप और 2024 में आईएफएससी एशियन यूथ स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैम्पियनशिप का भी आयोजन किया गया, जिनमें 13 देशों के 189 एथलीट और 51 अधिकारी जमशेदपुर के प्रतिष्ठित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जुटे।
देशों के अनुसार प्रतिभागियों की सूची
क्रम संख्या | देश का नाम | प्रतिभागियों की संख्या |
1. | रूस | 04 |
2. | नेपाल | 07 |
3. | उज़्बेकिस्तान | 04 |
4. | कजाकिस्तान | 12 |
5. | भारत | 243 |
कुल | 270 |
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8