निबंधित श्रमिकों के बीच किया गया पोशाक और कार्ड का वितरण

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड की पोबी पंचायत अंतर्गत ग्राम बरवाडीह में शुक्रवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक साक्षरता सह जागरुकता शिविर लगाया गया। इसमें श्रम विभाग द्वारा निबंधित श्रमिकों के बीच शर्ट, पैंट के कपड़े और श्रमिक कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीसी वीएलई योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सभी नागरिकों को संवैधानिक स्तर पर अवसर और अधिकार मिला है। इसकी रक्षा जानकारी, जागरुकता, सतर्कता से होती है। प्राथमिकता के तहत श्रम विभाग द्वारा पंचायत के 18 से 55 आयुवर्ग के महिला-पुरुष श्रमिकों का शत प्रतिशत निबंधन कर 15 प्रकार की योजनाओ का देना है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए पारा लीगल वोलेंटियर सुबोध कुमार साव ने झारखंड विधिक सेवाएं प्राधिकार द्वारा संचालित 5 योजनाओं सहित लक्ष्य, उद्देश्य, कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। पंचायत सचिव सत्यनारायण यादव, वार्ड सदस्य अनिल कुमार गोस्वामी, गोपालकृष्ण पाण्डेय, अजित कुमार चंद्रवंशी, विनोद राम ने भी विचार रखें। पोशाक मिलने से प्रसन्नता जाहिर करते हुए श्रमिकों ने विभाग के प्रति आभार जताया। उक्त अवसर पर भोला राम, शिबू मियां, युगेश तुरी, चरका राम, मंसूर अंसारी, अब्दुल अंसारी, मनोज राम, कैलाश राम, इस्माईल अंसारी सहित अन्य श्रमिक मौजूद थे।