
कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली (48) को अस्पाताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी जांच की। उनकी हालत को खतरे से बाहर बताया।
सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सुबह घर के जिम में एक्सरसाइज करते वक्त उन्हें सीने में दर्द हुआ। इसके बाद वे वहीं बैठ गए। कुछ देर बाद परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए। जहां उन्हें एडमिट कर लिया गया।
हॉस्पिटल के एक सूत्र ने बताया कि श्री गांगुली की तबीयत फिलहाल स्टेबल यानी स्थिर है। हम यह पता लगाने के लिए टेस्ट कर रहे हैं कि उन्हें कोई कॉर्डियक प्रॉब्लम तो नहीं है। हो सकता है उनकी एंजियोप्लास्टी की जाए। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।