कल से शुरू होगा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग

खेल झारखंड
Spread the love

  • पुरुषों का सातवां और महिलाओं का चौथा संस्करण

रांची। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन रांची जिमखाना क्लब मैदान में 26 अप्रैल से होगा। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल की रांची शाखा के तत्‍वावधान में लीग हो रहा है। यह पुरुष वर्ग का सातवां एवं महिला वर्ग का चौथा संस्करण है। पुरुष वर्ग में 8 और महिला वर्ग में 4 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

कार्यक्रम के तहत 26 और 27 को लीग मैच एवं 28 अप्रैल को सेमी फाइनल व फाइनल खेला जायेगा। पुरुष टीम में रांची चैलेंजर्स, रांची वारियर्स, राणीसती  सुपरकिंग्स, रांची सुपर स्ट्राइकर्स, रांची वॉर हॉक्स, रांची टाइफूंस, रांची गरुडास एवं रांची फाइटर्स टीम शामिल हैं। महिला टीम में रांची वारियर्स, सुविधा  सुपरनोवास, रांची फाइटर्स, स्काई वॉकर्स की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता के शुभारंभ और ट्रॉफी के अनावरण के लिए जिमखाना क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक सीए कुणाल गिलानी ने प्रथम संस्करण से सातवें संस्करण तक के सफर में आये बदलाव, चुनौती एवं सीए प्रतिभागियों में क्रिकेट के प्रति बढ़ते रूचि एवं उत्साह के बारे में बताया।

कार्यक्रम के उपदेशक सीए रणजीत गाड़ोदिया ने बताया कि जितना उत्साह इस प्रतियोगिता में खिलाडी एवं टीम मालिक में होता है, उतना ही आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों में होता है।

रांची से रीजनल काउंसिल मेंबर सीए मनीषा बियानी ने खिलाडियों का उत्‍साह बढ़ाया। खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। रांची शाखा की अध्यक्ष सीए श्रद्धा बागला ने सभी खिलाड़ी, आयोजक एवं कार्यसमिति सदस्यों का उत्‍साह बढ़ाया। धन्यवाद रांची शाखा के सचिव सीए हरेंद्र भारती ने किया।

इस मौके पर प्रतियोगिता के सह संयोजक सीए आशीष रणासरिया, सीए अनीश जैन, सीए निधि सर्राफ, कार्यक्रम निदेशक सीए प्रशांत पाटोदिया, इंस्टीट्यूट की रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए उमेश कुमार, कोषध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया, कार्यकारिणी सदस्य सीए निशांत मोदी, पूर्व अध्यक्षों में सीए प्रभात कुमार, सीए केसी टाक, सीए आरके कौशल, सीए बिनोद बंका, सीए सुमित अग्रवाल, सीए जेपी शर्मा, सीए उदय जायसवाल, सीए राजेश श्रीवास्तव, सीए राज कुमार, सीए धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, सीए प्रवीण शर्मा और सीए संदीप जालान उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8