विनोबा भावे विश्वविद्यालय में प्रोन्नति समिति की बैठक कल

झारखंड
Spread the love

सुनील कमल

हजारीबाग। विनोबा भावे विश्‍वविद्यालय में प्रोन्‍नति समिति की बैठक 16 दिसंबर को हो रही है। इसमें शिक्षकेतर कर्मचारियों की प्रोन्‍नति पर चर्चा की जाएगी।

जानकारी हो कि पिछले 22 वर्षों की सेवा देने के बाद भी स्थायी कर्मियों को अब तक प्रोन्नति नहीं दी गई है। इसकी वजह से समय-समय पर कर्मियों ने लगातार आंदोलन किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रोन्नति समिति की बैठक बुलाये जाने से कर्मचारियों में उम्‍मीद जगी है।

कुलपति एवं कुलसचिव ने कर्मियों को आश्वस्त किया है कि उनकी सभी जायज मांगें पूरी की जायेगी। कर्मियों का पांचवां और छठा वेतन निर्धारण भी शीघ्रता शीघ्र मंत्रालय से कराया जायेगा। एक विज्ञापन से नियुक्त कर्मी का वेतन निर्धारण अवश्य होगा। इनके बीच कोई भेदभाव नहीं होगा। कर्मियों ने कल की बैठक से काफी उम्मीदें लगा रखी हैं।