Jharlkand Corona Update : मरने वालों की संख्‍या 1000 के पार, जानें जिलों का हाल

झारखंड मुख्य समाचार सेहत
Spread the love

रांची। झारखंड में कोरोना से मौत की संख्‍या एक हजार से अधिक हो गई है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों की संख्‍या 1001 हो गई है। 15 दिसंबर की रात 9 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक 209 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 98 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्‍य में 1 लाख 11 हजार 931 पॉजिटिव केस और 1,578 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 9 हजार 352 लोग ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 211 लोग ठीक हुए।

ये है जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 98, बोकारो से 14, चतरा से 1, देवघर से 2, धनबाद से 15, पूर्वी सिंहभूम से 38, गढ़वा से 6, गोड्डा से 5, गुमला से 1, हजारीबाग से 5, जामताड़ा से 1, खूंटी से 1, कोडरमा से 1, लोहरदगा से 1, पलामू से 5, रामगढ़ से 8, साहेबगंज से 3, सरायकेला से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 3 मरीज मिले।

1 मरीज की हुई मौत

राज्‍य में 15 दिसंबर को 1 मरीजों की मौत हो गई। रांची के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्‍या 1001 हो गई।