प्लांट स्‍क्रैप की कटाई पर लगी रोक, अन्‍य मांगों को पूरा करने की मांग

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। एशिया के सबसे बड़े क्रशिंग प्लांट की नीलामी के बाद हो रही प्लांट की स्क्रैप कटिंग के विरोध में विस्थापित संघर्ष मोर्चा का धरना जारी है। धरना स्थल पर शनिवार को झामुमो नेता दीपक प्रताप देव तथा सोगरा बीबी पहुंचे। उन्‍होंने मजदूरों को समर्थन दिया। सेल प्रबंधन द्वारा प्लांट स्क्रैप की कटिंग स्थगित किए जाने की बात कहे जाने के बाद मजदूरों के साथ प्‍लांट का जायजा लिया।

झामुमो नेता ने कहा कि विस्थापित एवं मजदूरों द्वारा प्लांट कटिंग के विरोध में पिछले पांच दिनों से जारी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उनकी मांगों को सेल प्रबंधन अनसुना कर रहा है। पूर्व के विस्थापितों की शहादत जाया नहीं होने दी जाएगी। सेल प्रबंधन मजदूरों की मांगों को अविलंब पूरा नहीं करता तो यह लड़ाई आर पार की होगी।

सेल प्रबंधन द्वारा प्लांट स्क्रैप का कटिंग स्थगित किए जाने की बात कहे जाने के बाद झामुमो, विस्थापित मजदूरों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन और सीआईएसएफ के जवानों के साथ प्लांट के अंदर पहुंचकर स्क्रैप कटिंग का जायजा लिया। उन्‍होंने देखा कि प्लांट की कटिंग पर रोक लगा दी गई है। सभी वापस धरना स्थल लौट कर सेल प्रबंधन से 24 घंटे के अंदर मजदूरों की अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।

धरना स्‍थल पर इंटक यूनियन के सुशील चौबे, विस्थापित संघर्ष मोर्चा के बीरेंद्र साह, रामविजय साह, शंभू राम, झामुमो के लल्लू राम, ब्रजेश सिंह,केतार प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, बालिगड़ पंचायत अध्यक्ष सुशील प्रसाद यादव, संजय बर्मा, गोपाल यादव, बूटा सिंह, विजय राउत सहित बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX