आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। लोहरदगा जिले के लोहरदगा प्रखंड अंतर्गत बारांतपुर ग्राम में बेल मेटल (डोकरा) के निर्माण और कौशल विकास के लिए चल रहे 50 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सोमवार को हुआ। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड ने प्रायोजित किया था। प्रशिक्षण कौशल उन्नयन योजना के तहत आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में 20 कारीगरों ने भाग लिया। समापन समारोह मे जिला उद्यमी समन्वयक सूरज कुमार ने कहा कि डोकरा के उन्नत निर्माण के लिए जल्द कारीगरों को टूल किट वितरण किया जायेगा। इसके विक्रय को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया।
प्रखंड उद्यमी समन्वयक (लोहरदगा) आसिफ अहमद ने कारीगरों को बताया कि पारम्परिक कार्य को करते हुए अपना उत्पादन बढ़ाएं। लघु कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के माध्यम से आपको बाजार उपलब्ध कराया जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान जन जागरण केंद्र एजेंसी से जैनुल और अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य कारीगरों को उनकी परंपरागत कला में निपुण बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8