रांची । कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से मुलाकात की। लगभग उनके बीच 1 घंटे वार्ता हुई। इस दौरान विधायक ने संगठन को लेकर चर्चा की। बताया कि कुछ निकम्मे लोग पार्टी संगठन के लिए कोई काम नहीं करते हैं। बस चापलूसी और दलाली के बल पर राजनीति करते हैं। ऐसे लोगों के साथ एक भी कार्यकर्ता नहीं रहते। ऐसे लोग लोग बस इधर की बात उधर और उधर की बात इधर करते हैं।
विधायक ने कहा की धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह मे संगठन पर व्यापक बदलाव की आवश्यकता है। वे दिन-रात संगठन के लिए काम करते हैं। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करते हैं। डॉ उरांव के ही नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में अच्छा प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पार्टी के लिए दिन रात काम करते हैं। पार्टी के लिए उनके दिल में दर्द है। हमेशा हित की बात करते हैं। अगर वे कुछ बोलते हैं तो संगठन के ही कुछ लोग बातों को आलाकमान के समक्ष गलत तरीके से पेश कर देते हैं। ऐसे लोग उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर मेरे कार्यों की प्रशंसा ना कर उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। ऐसे नेता बिचौलियों को आगे कर अपनी खामियों को छुपाना चाहते हैं।
विधायक ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक बड़ा षड्यंत्र पर पार्टी के कुछ नेता कर रहे हैं। जब वे उन लोगों के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उन्हेंल मिर्ची लग जाती है। वे लोग उनके आगे ब्रेकर लगाने का काम करते हैं, परंतु वे चुप नहीं रहने वाले नहीं हैं। अपनी आंखों के सामने गलत होते नहीं देख सकते। पार्टी और संगठन में सही लोगों की भागीदारी दिला कर ही दम लेंगे
विधायक के मुताबिक उनके कामों की अध्यंक्ष डॉ उरांव ने प्रशंसा की। उन्होंंने कहा कि वे पार्टी के सबसे सक्रिय नेता हैं। उसके कार्यों पर उनकी नजर रहती है और वे रोज देखते हैं। उन्होंने भ्रष्ट लोगों पर भी उचित कार्रवाई करने की बात कही।