कोलकाता : मेट्रो रेलवे 7 दिसंबर से 204 ट्रेन सेवाएं संचालित करेगा वरिष्ठ नागरिक, महिला और बच्चों के लिए पूरे दिन ई-पास की जरूरत नहीं

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता । नागरिकों की सुविधाओं में वृद्धि के लिए कोलकाता मेट्रो ने 7 दिसंबर, 2020 से अतिरिक्त ट्रेनें संचालित करने और ट्रेन संचालन के समय में वृद्धि का निर्णय लिया है। मेट्रो रेलवे कोलकाता सोमवार से शनिवार के बीच रोजाना 7 दिसंबर से 190 ट्रेनों की बजाय 204 ट्रेनें संचालित करेगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक ट्वीट में कोलकाता मेट्रो द्वारा सेवाओं में वृद्धि किए जाने की सराहना की है।

पहली सेवा दोनों ओर से यानी कि दम दम और कवि सुभाष से सुबह 8 की बजाय सुबह 7 बजे और नौआपाडा से 8.09 की बजाय 7.09 बजे शुरू होगी।

सोमवार से कवि सुभाष और दम दम से अंतिम ट्रेन 21 बजे की बजाय 21.30 बजे और नौआपाडा से 20.55 बजे की बजाय 21.25 बजे रवाना होगी। सुबह और शाम में यात्रियों की अधिक संख्या के वक्त प्रत्येक सात मिनट में सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष से कम आयु) के लिए पूरे दिन ई-पास की जरूरत नहीं होगी। अन्य सभी यात्रियों के लिए सुबह 7 बजे से 8.30 बजे तक और शाम में 20 बजे के बाद से ई-पास की जरूरत नहीं होगी। किसी तरह के टोकन जारी नहीं किए जाएंगे। केवल स्मार्ट कार्ड ही उपयोग किए जाएंगे।