पंजाब में होगी भारी बारिश, जानें झारखंड का हाल

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

रांची। मौसम ने करवट लिया है। देश के उत्‍तरी राज्यों में बारिश हो रही है। पंजाब में भारी बारिश होने के संकेत हैं। जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है। इसके बीच झारखंड में भी मौसम बदलने वाला है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में दी है।

आइएमडी के वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामनी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और उत्तर राजस्थान में 3, 4 और 5 जनवरी को बारिश होगी। पंजाब में 3 और 4 जनवरी को भारी बारिश होगी। दिल्ली में तापमान में कुछ ज्‍यादा बदलाव नहीं होगा। दिन ठंडे रहेंगे। दिल्ली में 4 और 5 जनवरी को भी बारिश होगी।

जम्मू-कश्मीर के जवाहर सुरंग के आस-पास के इलाके में भारी बर्फबारी हुई है। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को बंद कर दिया गया है।

झारखंड में बारिश होने के फिलहाल आसार नहीं हैं। अगले 24 घंटों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उसके आद अगले 3 दि‍नों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। रांची और आसपास के 4 से 6 जनवरी तक आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे।