पकड़ा गया हथियार तस्कर चुन्नू सिंह, असलहे भी जब्त

अपराध बिहार
Spread the love

गया। एनआईए ने गया से हथियार तस्कर राजीव रंजन सिंह उर्फ चुन्नू सिंह को गिरफ्तार किया।चुन्नू सिंह मोहड़ा प्रखंड की ततेरी पंचायत का मुखिया है। टीम ने उसे गया स्थित घर से गिरफ्तार किया। उसके घर से हथियार भी जब्त हुए। एनआईए की टीम को जबलपुर आयुध फैक्ट्री से हथियारों के पाट् र्स चोरी करने के मामले में तलाश थी।

चुन्नू सिंह पहले भी एके 47 राइफल रखने के मामले में जेल जा चुका है। उस समय तीन एके 47 राइफल बरामद हुई थी। मुंगेर पुलिस के बाद यह केस एनआईए के पास चला गया था। एक बार पटना पुलिस ने भी उसे कार में बड़ी संख्या में हथियारों के साथ पकड़ा था। अभी वह बेल पर रिहा था और अपने आपराधिक काम को अंजाम दे रहा था।