वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बनें प्रो अच्युता सामंता

अन्य राज्य खेल देश
Spread the love

ओडिशा । कंधमाल संसदीय क्षेत्र के सांसद और केआईआईटी के संस्थापक प्रो अच्युता सामंता भारतीय वॉलीबॉल संघ (वीएफआई) के निर्विरोध अध्‍यक्ष चुने गए। वह वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के इस सर्वोच्च प्रतिष्ठित पद के लिए चुने जाने वाले ओडिशा के पहले व्यक्ति हैं। अब प्रो सामंता को ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया का सदस्य होने का अधिकार मिला है। यह न केवल ओडिशा वॉलीबॉल एसोसिएशन के लिए सम्मान है, अपितु ओडिशा के लिए भी गौरव की बात है।

ओडिशा वॉलीबॉल एसोसिएशन ने प्रो सामंता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। भविष्य में किये जाने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी है। प्रो सामंता के अतिरिक्त, पंजाब के राज कुमार को कार्यकारी उपाध्यक्ष चुना गया है, जबकि 9 अन्य को फेडरेशन का उपाध्यक्ष चुना गया है।

राजस्थान के अनिल चौधरी वीएफआई के महासचिव के रूप में निर्विरोध चुने गए हैं। नवनिर्वाचित निकाय का कार्यकाल 2020 से 2024 तक है। प्रो सामंता ने उन्हें अध्यक्ष चुने जाने के लिए वीएफआई को धन्यवाद दिया। प्रो समांता ने कहा कि वह महासंघ को एक नई बुलंदियों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।