सदर अस्पताल का जिप अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण, ऐसे हो रही थी सफाई

झारखंड सेहत
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण गुरुवार को किया। स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी, सफाई व्यवस्था में लापरवाही और अन्य अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। जल्द सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा करने की चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान जिप अध्यक्ष ने जनरल वार्ड समेत अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्ट्रेचर पर खून के धब्बे मिले। अस्पताल परिसर की सफाई बिना फिनायल के कराई जा रही थी। जनरल वार्ड सहित अन्य वार्डों में भी गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई! कहा कि अस्पताल जैसी जगह पर इस प्रकार की लापरवाही मरीजों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है।

शांति देवी ने कहा कि सरकारी अस्पताल गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों की अंतिम उम्मीद होती है। ऐसे में यहां स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी वार्डों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। मरीजों को बेहतर चिकित्सा वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

शांति देवी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता की समस्याओं का समाधान कराना है। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तर पर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230