दिल्‍ली में फल दुकान पर काम करता मिला बिहार में ‘मारा’ गया युवक, जानें पूरा मामला

बिहार देश
Spread the love

पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मूक (बोलने में असमर्थ) की कथित हत्‍या चार साल पहले कर दी गई थी। उसकी हत्‍या के आरोप में चार लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। कथित ‘मृत’ युवक दिल्‍ली में एक फल दुकान में काम करता दिखा।

क्या था पूरा मामला

वर्ष 2022 में समस्तीपुर के लालपुर गांव के रहने वाले रविशंकर के पिता ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने शव को छिपा दिया है।

अपहरण का मामला दर्ज

पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों (मुकेश पंडित, सहदेव पंडित, दिनेश पंडित और छोटू महतो) को नामजद करते हुए हत्या और अपहरण का मामला दर्ज किया। पुलिस ने बिना किसी शव की बरामदगी या पहचान के इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनमें से एक आरोपी छोटू महतो तो तीन महीने से अधिक समय तक जेल में बंद रहा।

दिल्ली में मिला रविशंकर

बीते 2 अक्टूबर को समस्तीपुर के ही लालपुर गांव के रहने वाले आकाश कुमार किसी काम से दिल्ली में थे। वहां उन्होंने रविशंकर को एक फल की दुकान पर काम करते हुए देखा।

आकाश ने तुरंत इसकी जानकारी समस्तीपुर में गांव के लोगों को दी। इसके बाद गांव के कुछ लोग दिल्ली पहुंचे। रविशंकर को वापस समस्तीपुर ले आए। बीते सोमवार को उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस पर उठे सवाल

बिना किसी शव या पुख्ता सबूत के चार बेकसूर लोगों को जेल भेजने के मामले में अब पुलिस की जांच सवालों के घेरे में है। यह भी जांच का विषय बन गया है कि क्या पुलिस ने पिता के बयानों और हत्या के दावों की कोई जमीनी जांच की थी या नहीं।

पुलिस का बयान

समस्तीपुर के उप-पुलिस अधीक्षक संजय सिन्हा ने बताया कि रविशंकर के दिल्ली पहुंचने की पूरी सच्चाई जानने के लिए पुलिस कोर्ट की अनुमति से एक सपोर्ट सर्विस इंटरप्रेटर (संकेत भाषा विशेषज्ञ) की मदद लेगी, ताकि मूक युवक का बयान दर्ज किया जा सके। उन्होंने कहा कि बयान दर्ज होने के बाद इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *