युवक ने किया था प्रेम विवाह, दस साल बाद हो गई हत्‍या, व्हाट्सएप चैट से खुला ये राज

उत्तर प्रदेश अपराध
Spread the love

लखनऊ। युवक ने प्रेम विवाह किया था। दस साल बाद उसकी हत्‍या कर दी गई। इस मामले में एक व्हाट्सएप चैट से बड़ा राज खुल गया। यह मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का है और यहां के खोड़ा थाना क्षेत्र के वंदना विहार में सिलाई कारीगर अंशुल की हत्या से जुड़ा है।

मूल रूप से लखीमपुर के रहने वाले अंशुल ने करीब 10 साल पहले निशा से प्रेम विवाह किया था। दोनों भागकर गाजियाबाद के खोड़ा में किराए के मकान में रहने लगे थे। एक फैक्ट्री में सिलाई का काम करते थे।

अंशुल ने अपनी दीदी और जीजा (गंगा भगत) को भी उसी फैक्ट्री में काम करने के लिए बुला लिया। अपनी ही बिल्डिंग में एक कमरा किराए पर दिला दिया। पिछले 2 वर्षों से गंगा भगत वहीं रह रहा था। अंशुल जब नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर जाता था, तब गंगा भगत का उसकी पत्नी निशा के साथ अवैध संबंध चल रहा था।

कुछ दिन पहले ही निशा और गंगा भगत के बीच चल रहे अवैध संबंधों का यह राज़ एक व्हाट्सएप चैट के जरिए अंशुल के सामने खुल गया था। इसके बाद से घर में विवाद और तनाव बढ़ने लगा था। इसी रंजिश के चलते निशा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंशुल को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

हत्या को अंजाम देने के बाद शातिर पत्नी निशा ने कातिल बॉयफ्रेंड को बचाने के लिए बेहद चालाकी से कहानी गढ़ी। उसने पुलिस और आसपास के लोगों को बताया कि मकान मालिक का 10 महीने का किराया बकाया था। उसी विवाद के चलते हत्या हुई है।

घटना के बाद निशा पुलिस के सामने लगातार रोने की एक्टिंग कर रही थी, लेकिन उसकी यह संदिग्ध एक्टिंग और बयानों में विरोधाभास पुलिस की नजरों में खटक गया। जब पुलिस ने गहराई से कड़ाई से पूछताछ की, तो परत-दर-परत पूरा सच सामने आ गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *