विश्व योग दिवस पर आदित्यपुर प्रभात पार्क में योग समारोह का आयोजन

झारखंड
Spread the love

एस डी प्रसाद ने दी योग से होने वाले लाभ की जानकारी

आदित्यपुर। पीएनविएस श्रमिक एवं निर्माण स्वावलंबी सहयोग समिति और भारत संस्कार ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रभात पार्क परिसर में विश्व योग दिवस मनाया गया।

योग दिवस का शुभारंभ

प्रथम सत्र में पी एन वि एस श्रमिक एवं निर्माण स्वावलंबी सहयोग समिति के अध्यक्ष राम चन्द्र पासवान की संगीत साधना के साथ हुआ। द्वितीय सत्र में भारत संस्कार के उपाध्यक्ष और शिक्षाविद् एसडी प्रसाद अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्राचार्य संध्या प्रधान ने संयुक्त रूप से योग की प्रस्तुति की। इसमें ओम का उच्चारण, गायत्री मंत्र के बाद प्राणायाम में अनुलोम-विलोम, कपालभांति, भस्त्रिका, भ्रामरी पश्चिमोत्तान, पवनमुक्तासन शवासन आदि प्रमुख हैं।

योग से होने वाले लाभ की जानकारी एस डी प्रसाद ने दी। संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता ने योग पर अपनी कविता प्रस्तुत की। योग समारोह में भारत संस्कार के संरक्षण रबीन्द्रनाथ चौबे, उपाध्यक्ष रमेश त्रिपाठी, महासचिव सह वार्ड पार्षद डॉ. नथुनी सिंह वार्ड 17 की पार्षद श्रीमती नीतू शर्मा, पूनम गुप्ता, जवाहर लाल, मीना कुमारी, राधा, शैलेन्द्र कुमार, कैलाश शाह, सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव, झारखंड सरकार चौधरी आदि अनेक लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *