Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 22 जून, 2026 का राशिफल

मेष

अनजान लोगों पर भरोसा नहीं करें। घर और संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।

वृष

दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारी की कृपादृष्टि से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढऩे और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन

जीवनसाथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।

कर्क

अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। सेहत भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं।

सिंह

समय से पहले कोई भी काम नहीं बनेगा। अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा।

कन्या

संतों के दर्शन से लाभ होगा। दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है।

तुला

भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थि अभ्यास और करियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृश्चिक

पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद नहीं करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु

मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

मकर

बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में नहीं आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

कुंभ

दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।

मीन

मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने में फंस सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के विषय में नहीं पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन संबंधित लेन-देन में ध्यान रखें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *