रांची। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बीआईटी लालपुर के एनएसएस के तत्वावधान में निदेशक डॉ विजय कुमार झा की उपस्थिति में योगाभ्यास किया गया। इसमें संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर डॉ विजय कुमार झा ने कहा कि योग एक पूजा है। पूजा की तरह योग भी प्रत्येक दिन करने की जरूरत हैं। योग ऊर्जावान बने रहने की मुप्त की दवा है। इसे अपनाए और महंगी चिकित्सा से बचें।
एनएसएस के संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि योग अब घर-घर पर किया जाने लगा है। डॉ संदीप नाथ शाहदेव, डॉ अमृता प्रियम ने योग को अपने जीवन में उसी प्रकार शामिल करने का आह्वान किया, जैसे अन्य कार्य।
कार्यक्रम में राणा मिश्रा, अजय कुमार, मनोज कुमार, जितेंद्र सिंह सहित छात्र छात्राओं और प्रांगण में रहने वाले बच्चे शामिल हुए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

