महिला ने सौतन की गुमशुदगी की दर्ज कराई रिपोर्ट, जांच में इस साजिश का खुलासा

उत्तर प्रदेश अपराध देश
Spread the love

उत्‍तर प्रदेश। महिला ने पुलिस में अपने सौतन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की। इसमें चौंकाने वाला साजिश का खुलासा हुआ। यह मामला नोएडा के ममूरा गांव का है।

यह पूरा घटनाक्रम तब सामने आया, जब सुभाष चंद्र की पहली पत्नी कांति देवी ने 20 अगस्त को फेज-3 थाने में अपनी सौतन (दूसरी पत्नी) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

कांति देवी ने पुलिस को बताया कि उसने 2013 में सुभाष से शादी की थी। उसके दो साल बाद सुभाष ने उसी नाम (कांति) से दूसरी शादी कर ली थी। साल 2021 में जब सुभाष ने दूसरी पत्नी के साथ अपने रिश्ते को कानूनी जामा पहनाने की कोशिश की, तब पहली पत्नी ने उसके खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद घर में तनाव और बढ़ गया था।

दूसरी पत्नी के अचानक गायब होने के बाद पहली पत्नी कांति देवी को अपने पति सुभाष और उसके भाई दीपक पर शक हुआ। सुभाष और दीपक के लगातार चक्कर काटने और सुभाष द्वारा धमकी दिए जाने के बाद कांति देवी का शक गहरा गया, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुभाष चंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर सुभाष ने स्वीकार किया कि उसने 27 जुलाई को ममूरा गांव में अपनी दूसरी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को एक टेंप में लादा और दादरी क्षेत्र के कोट ब्रिज के पास एक नहर में फेंक दिया था। 31 जुलाई को मथुरा में एक नहर से शव बरामद किया गया था।

पुलिस ने मुख्य आरोपी पति सुभाष चंद्र के अलावा उसके दो साथियों सर्विन और नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का साढू/देवर दीपक अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस अब इस पूरी वारदात की गहराई से जांच कर रही है। हत्या के पीछे की अन्य वजहों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *