
कटिहार। पत्नी बिहार पुलिस में कांस्टेबल है। पति एसपी के पास पहुंचा। मांगी मदद मांगी। यह मामला बिहार के कटिहार जिले का है। इसकी चर्चा खूब हो रही है।
जानकारी के मुताबिक हंसलाल की मुलाकात प्रतिभा से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक पेट्रोल पंप पर काम करने के दौरान हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ। उन्होंने 2021 में विवाह कर लिया। बाद में 2024 में कैमूर कोर्ट में शादी का रजिस्ट्रेशन भी कराया गया।
शादी के बाद प्रतिभा अपने ससुराल रहने लगी। हंसलाल का कहना है कि जब प्रतिभा ने अपना करियर बनाने की इच्छा जताई, तब उन्होंने और उनके पिता ने उसके सपनों का समर्थन किया।
सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी का पूरा खर्च उठाया। उन्होंने और उनके पिता ने करीब 8 से 9 लाख रुपये खर्च करके उसकी पढ़ाई और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कराई थी।
प्रयासों के बाद प्रतिभा ने बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। उसकी पहली पोस्टिंग कटिहार में हुई। हंसलाल का आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान से ही प्रतिभा का रवैया बदलने लगा था।
ड्यूटी जॉइन करने के बाद वह और दूर हो गई। जब भी वह फोन करते, तब काम का बहाना बनाकर बात टाल देती। जब हंसलाल मिलने के लिए कैमूर से कटिहार पहुंचे, तो प्रतिभा ने मिलने से भी परहेज किया।
हंसलाल ने संदेह जताया है कि प्रतिभा का राहुल शर्मा नाम के व्यक्ति के साथ संबंध है और उनके पास इसके सबूत भी हैं।
हंसलाल का दावा है कि प्रतिभा ने अब उनसे यह तक कह दिया कि उसने कभी उन्हें अपना पति माना ही नहीं था। जबरन रिश्ता निभाने का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि इन आरोपों पर प्रतिभा का पक्ष सामने नहीं आ पाया है।
परेशान होकर हंसलाल और उनके पिता कटिहार पुलिस केंद्र पहुंचे। प्रतिभा से मुलाकात की, लेकिन उसने साथ घर लौटने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने कटिहार के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार को लिखित शिकायत सौंपी।
मामले पर कटिहार एसपी ने कहा कि यह उनका निजी वैवाहिक विवाद है। इसलिए इस पर कोई सीधा कानूनी मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।
उन्होंने संकेत दिया कि मामले को महिला पुलिस थाने में काउंसलिंग (परामर्श) के लिए भेजा जा सकता है। फिलहाल हंसलाल और उनका परिवार काउंसलिंग के जरिए अपने टूटते रिश्ते को बचाने की उम्मीद लगाए बैठा है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

